Home » छत्तीसगढ़ » भाजपा पदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के मंत्रिमंडल गठन के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

भाजपा पदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के मंत्रिमंडल गठन के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:26 Dec 2018 3:41 PM GMT
Share Post

रायपुर, (ब्यूरो छत्तीसगढ़)। कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल गठन का स्वागत करते हुए पदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस ने बेहद संतुलित और सभी क्षेत्रों के, सभी वर्गों के, सभी समाजों के पतिनिधित्व का ध्यान रखते हुए बहुत अच्छा मंत्रिमंडल बनाया है। भाजपा के पदेश अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए पदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 15 वर्षो तक क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन का परवाह किये बगैर सरकार चलाने वाली भाजपा को कोई हक नहीं पहुंचता कि वह कांग्रेस मंत्रिमंडल पर इस तरह की टिप्पणी करें। हाथ से पदेश की सत्ता चले जाने पर बौखलाहट ही कौशिक के बयान में साप झलक रही है। कांग्रेस जिस तरह से पूरी एकता का काम कर रही है और अच्छा मंत्रिमंडल बना है, उससे भी धरमलाल कौशिक बौखलाये हुये है।

पदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कांग्रेस में असंतोष पर टिप्पणी करने वाले धरमलाल कौशिक से कहा है कि जब 2000 में नेता पतिपक्ष का चुनाव करना था तब भाजपा में क्या हुआ था, वह पूरा छत्तीसगढ़ को याद है। लखीराम अग्रवाल की कार जलाई गयी थी। उस समय भाजपा विधायक दल की बैठक के लिये पर्यवेक्षक बनकर आये नरेन्द मोदी को जिस तरह से स्टूल के पीछे दुबककर छिपना पड़ा था और जिस तरह से भाजपा में आगजनी और पथराव हुआ था, कौशिक जी उसे न भूलें तो उचित होगा।

पदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा के पधानमंत्री मोदी और अध्यक्ष अमितशाह दोनों एक ही पांत गुजरात से आते है। उसी भाजपा के पदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक द्वारा कांग्रेस मंत्रिमंडल पर इस तरह की टिप्पणी उचित नहीं है। कांग्रेस मंत्रिमंडल पर टिप्पणी करने के पहले धरमलाल कौशिक भाजपा की स्थिति को देख लेंते तो उचित होता।

पदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंदाकर पर गंभीर आरोप और सुस्पष्ट पमाण होने के बावजूद जिस भाजपा ने और भाजपा की सरकार ने जांच तक नहीं होने दी उस भाजपा के पदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक द्वारा राजनैतिक पतिशोधवश बनाये गये मामलों को लेकर कांग्रेस मंत्रिमंडल पर ऐसी बयानबाजी उचित नहीं है।

पदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि दुर्ग संभाग महज एक संभाग नहीं है। इसमें तीन लोकसभा सीटें भी आती है। मुख्यमंत्री के निवास कवर्धा में और पूरी संसदीय क्षेत्र में जो भाजपा की तबाही हुयी, इससे बौखलाकर यह बयान धरमलाल कौशिक दे रही है। इनकी बौखलाहट का एक और कारण यह भी है कि बस्तर, सरगुजा, कांकेर, महासमुंद, राजनांदगांव में भाजपा जिस तरह से अपना आधार खो चुकी है। इसी बौखलाहट में धरमलाल कौशिक इस तरह का असंतुलित बयान दे रहे है।

Share it
Top