Home » छत्तीसगढ़ » मिकी मेमोरियल ट्रस्ट संदेह के घेरे में

मिकी मेमोरियल ट्रस्ट संदेह के घेरे में

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:17 April 2019 3:18 PM GMT
Share Post

रायपुर, (ब्यूरो छत्तीसगढ़)। मिकी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा एक साथ 18 वर्षों की आडिट रिपोर्ट की पस्तुति संदेह के घेरे में आ गई है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं पंजीयक सार्वजनिक न्यास से मिली खबर के अनुसार ट्रस्ट की ओर से दी जाने वाली तमाम जानका रियां न केवल अपर्याप्त है बल्कि विधि सम्मत भी नहीं है। पंजीयक कार्यालय की ओर से ट्रस्ट को चल-अचल सम्पतियों के कय-विकय, दान, वसीयत आदि के दस्तावेज एवं सम्पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने की मांग की गई है। साथ ही ट्रस्ट के सम्बन्ध में आयकर रिटर्नस, स्टेटमेन्ट, आय-व्यय का संपूर्ण लेखा-जोखा, समस्त न्यासी (ट्रस्टी) एवं लोक न्यास से संबंधित समस्त व्यक्तियों के विवरण ब्यौरा, लेखा के साथ-साथ उनके आय-व्यय, चल-अचल सम्पत्ति के संपूर्ण दस्तावेज मांगे गए हैं। पंजीयक कार्यालय से जारी मांग पत्र के अनुसार मिकी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा जानबूझकर लापरवाही पूर्वक जानकारियां दी गई है। जो विधि सम्मत नहीं है। ऐसी स्थिति में ट्रस्ट को नियम कानून के दायरे में रखकर काम करना होगा। उन्हें पंजीयक कार्यालय की ओर से ट्रस्ट के संबंध में लोकन्यास का उद्गम, पकृति एवं उद्देश्य, लोकन्यास का मुख्य कार्यालय कारोबार का मुख्य स्थान, कार्यकारी न्यासी, पबंधक के नाम पते, विकरण, समस्त न्यासी के नाम-पते, विवरण तथा सम्पत्ति की जानकारियां न्यास सृजित करने वाले दस्तावेजों का विवरण, सभी दस्तावेजों का मूल्यांकन पतिवेदन विशेषज्ञों की राय सहित पेषित किया जाए। इसके अलावा न्यास के आम के स्त्राsत, औसत सकल वार्षिक आय, व्यय की विवरणी, न्यासियों और पबंधकों को दिए गए पारिश्रमिक का दस्तावेज सहित विवरण तथा न्यास एवं न्यासियों की सम्पत्ति अर्जन संबंधित पंजीकृत विलेख अथवा दान से अर्जित चल-अचल सम्पत्ति से सम्बंधित सम्पूर्ण दानदाताओं का नाम, राशि, पैन नंबर एवं भुगतान के.माध्यमों की जानकारी आगामी 26 अपैल 2019 को सुबह साढ़े 10 बजे उपस्थिति देकर मांगी गई है। पंजीयक कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि ट्रस्ट का पंजीयन 14 जनवरी 2002 को किया गया है। तब से लेकर अब तक केवल एक साथ 18 वर्षों की जानकारियां दी गई है।

Share it
Top