Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजनों ने चौबे के शीघ्र स्वस्थ होने के लिये की प्रार्थना

छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजनों ने चौबे के शीघ्र स्वस्थ होने के लिये की प्रार्थना

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:28 April 2019 3:12 PM GMT
Share Post

रायपुर, (ब्यूरो छत्तीसगढ़)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें लखनऊ के गोमती नगर स्थित सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिये कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, खाद्य मंत्री मो. अकबर, नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री प्रेमसाय सिंह, बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय भी गये हुये है।प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की तबीयत अभी स्थिर बनी हुयी है। वे होश में है तथा दवाओं और दुवाओं का असर हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके पुत्र आशुतोष चौबे से पोन पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चौबे जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रदेश भर में कांग्रेसजन चौबे जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे है। रायबरेली में चुनावी सभा करने के बाद कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे लखनऊ के एक होटल में रूके थे जहां उन्हें शनिवार के तड़के हार्ट अटैक आया। चौबे की तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल मे भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हें देखने सुबह भी सहारा अस्पताल गये। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे अभी संजय गांधी पीजीआई अस्पताल लखनऊ में भर्ती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झारखंड की रांची में जनसभा को संबोधित कर शाम को रायपुर आने वाले थे। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के हालत जानने रायपुर आने का कार्यत्रढम रद्द कर रांची से सीधे लखनऊ के लिये रवाना हुये। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के स्वास्थ्य को लेकर प्रदेश के कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं में आज दिनभर चिंता रही। सभी कांग्रेसजनों ने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की शीघ्र स्वास्थ होने की प्रार्थना की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एआईसीसी के महासचिव मोतीलाल वोरा ने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की स्वास्थ्य के बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के बड़े भाई प्रदीप चौबे से पोन से जानकारी लिये एवं उनके शीघ्र स्वास्थ होने की कामना की।

Share it
Top