Home » छत्तीसगढ़ » यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस कर्मी सकिय

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस कर्मी सकिय

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:17 Jan 2018 2:14 PM GMT
Share Post

रायपुर, (ब्यूरो छत्तीसगढ़)। नये पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्रा के रायपुर की कमान संभालते ही यातायात व्यवस्था पर यातायात पुलिस कर्मियों ने सकियता बरतते हुये लगने वाले जामों के खिलाफ अभियान जोर शोर से पारंभ कर दिया है। मंगलवार को कटोरा तालाब रिंग रोड क्षेत्र में अवैध पार्विं ग में खड़े दोपहिया चौपहिया वाहन चालकों के वाहन जप्त कर डयूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने चालानी कार्यवाही की। ज्ञातव्य है कि हाल ही में पुलिस नियंत्रण कक्ष सिविल लाइन्स रायपुर में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक ने यातायात जाम की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्प करते हुये यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए यातायात अमले को निर्देश दिये थे। आज सुबह घड़ी चौक में आटो चालकों को शास्त्राr चौक तक रोक-रोककर पुलिस कर्मियों ने कागजों की जांच की।

पूरे शहर में इन दिनों यातायात जाम की स्थिति है। लोगों के अनुसार तेलीबांधा, कटोरा तालाब, शास्त्राr चौक, कचहरी चौक, फाफाडीह चौक, जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, राठौर चौक, तेलघानी नाका , स्टेशन चौक, लाखेनगर चौक सहित व्यस्त मार्गों पर सुबह से लेकर देर रात तक यातायात जाम की स्थिति रहती है। वहीं व्यापारिक क्षेत्र एमजी रोड भैंस थान मार्ग में भी स्टेशन जल्दी पहुंचने के चलते यातायात जाम की स्थिति का लोगों को सामना करना पड़ता है। पबुद्ध वर्ग ने पुलिस अधीक्षव मिश्रा की यातायात व्यवस्था को लेकर दिये गये निर्देशों की सराहना करते हुये भविष्य में भी इसी तरह अभियान जारी रखने की अपील की है। गौरतलब है कि राजधानी के कटोरा तालाब श्याम नगर जल विहार कालोनी तेलीबांधा शंकर नगर केनाल रोड अवंति विहार अनुपम नगर गीताजंलि नगर सहित पाश कालोनी क्षेत्रों में आये दिन बाइकर्स द्वारा तेज रफ्तार वाहन चलाकर लोगों का जीवन संकट में डाला जाता है। केनाल रोड में बाइकर्स के खिलाफ बड़ी कार्यवाही किये जाने पर अनेक लोगों ने पसन्नता व्यक्त करते हुये पुलिस अधीक्षक रायपुर से बाइकर्स के खिलाफ नियम विरूद्ध वाहन तेज रफ्तार चलाने पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

Share it
Top