Home » छत्तीसगढ़ » महापौर की कार्यशैली को लेकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा

महापौर की कार्यशैली को लेकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:17 Jan 2018 2:15 PM GMT
Share Post

कोरबा (ब्यूरो छत्तीसगढ़)। नगर निगम में नेता पतिपक्ष का कहना है कि तीन साल में जनता सत्तारूढ़ कांग्रेस की महापौर के कार्यकाल से त्रस्त हो चुकी है। कार्यों में भेदभाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है। झूठी वाहवाही लूटने की कोशिश हो रही है। वार्डों में सीवरेज लाइन की समस्या बनी हुई है। साप. सफाई पर कोई ध्यान नहीं है। भाजपा ही नहीं बल्कि कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड में भी अपेक्षानुरूप कार्य नहीं हो रहे हैं।

नगर निगम में तीन वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ने प ंड की कमी के बावजूद तीन वर्ष में बिना भेदभाव सभी वार्डों में बेहतर ढंग से कार्य कराए जाने की बात कही। इस पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए नेता पतिपक्ष योगेश जैन ने कहा कि शहर में कार्य किस ढंग से हो रहा, यह किसी से छिपा नही है। पूटपाथ पर पाइप लाइन बिछा दी गई। जो कार्य कराए जा रहे हैं, उसे भी कांग्रेस से जुड़े लोगों को दिया गया है। गड्ढायुक्प सड़क को मरम्मत करने की बजाय अच्छी सड़क को डामरीकरण कार्य कर रहे हैं। यह काम कांग्रेस नेता श्यामसुंदर सोनी को सौंपा गया है। वार्ड 2 एवं 13 में सीसी रोड का काम 4.83 करोड़ की लागत से कांग्रेस नेता ने बनाया। इसकी गुणवत्ता किसी से छिपी नहीं है। निगम में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। साप. सप ाई किस ढंग से हो रही है, यह किसी से छिपा नहीं है। स्वच्छता अभियान में इस बार निगम पहले स्थान में आना दूर, पथम दस स्थान तक नाम नहीं रहेगा। दस माह बीतने के बाद भी निगम का सामान्य सभा नहीं की जा रही है।
इस मौके पर भाजपा पार्षद दिनेश वैष्णव, सुशील गर्ग एवं सुपल दास महंत ने भी महापौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता संभालने के बाद महापौर ने पाथमिकता के आधार पर किए जाने वाले कार्यों की सूची मांगी थी। दुर्भाग्य की बात है कि अब तक उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार कार्य शुरू नहीं हुआ। श्री जैन ने कहा कि महापौर की कार्यशैली को लेकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। नेता पतिपक्ष श्री जैन ने कहा कि झूठी वाहवाही लूटने महापौर ने बांकी एवं कोसाबाड़ी जोन कार्यालय को विभक्प कर दो नए जोन बना दिए। पेमनगर में सामुदायिक भवन में जोन कार्यालय खोल दिया, जहां आमजन विभिन्न कार्यत्रढम आयोजित करते हैं। उन्होंने कहा कि निगम में अप सर एवं कर्मचारियो की कमी है। ऐसी स्थिति में नए जोन का काम पुराने जोन के अपसर ही संभालने कहा है। इससे नए जोन का क्या औचित्य रह गया है। पार्षद हितानंद अग्रवाल ने कहा कि यह तीन साल का विकास नहीं विनाश है।

Share it
Top