Home » छत्तीसगढ़ » पुलिस परिवार के आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन : पुनिया

पुलिस परिवार के आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन : पुनिया

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:24 Jun 2018 2:03 PM GMT
Share Post

रायपुर, (छत्तीसगढ़, ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ पभारी पी.एल. पुनिया रायपुर आये। सर्किट हाऊस में पत्रकारो से चर्चा करते हुये उन्होंने पुलिस आंदोलन को लेकर सरकार पर तीखे हमले किये वहीं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे को भी आडेक्व हाथों लिया। पदेश कांग्रेस पभारी पीएल पुनिया आज अपने पांच दिवसीय पवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक है। संगठन को मजबुत करने पहले भी बैठक हुई है, इस बार भी कई बैठकें रखी गयी है। जिसमें वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं से चर्चा होगी। इन बैठक को में पदेश की वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति पर भी चर्चा की जायेगी।

छत्तीसगढ़ पभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि पदेश में पुलिस आंदोलन की नौबत आखिर क्यों आई? जाहिर सी बात है 15 सालों में भाजपा सरकार ने उनके लिये कुछ नहीं किया। पुलिसकर्मियों को पदर्शन करने से रोका जा रहा है, उन्हें पताड़ित किया जा रहा है। यह बेहद ही शर्मनाक बात है। जिन पर कानून और शांति रखने की जिम्मेदारी है, उनको और उनके परिवार को ही रमन सिंह सरकार द्वारा पताड़ित किया जा रहा है। आंदोलन होने के पहले ही किसी को भी हिरासत में लेना गलत है, यह उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। 15 सालों में सरकार ने पुलिसकर्मियो के लिय क्या किया? भाजपा जाते-जाते व्यवस्था को और बिगाड़ के जा रही है। इससे कांग्रेस को परेशानी होगी जो इस बार सरकार बनाने जा रही है। संकल्प शिविर के माध्यम से पत्याशी चयन करने के सवाल पर छत्तीसगढ़ पभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि पार्टी में पत्याशी चयन को लेकर ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटी में आने वाले नामों को लेकर यहां पर चुनाव समिति और स्त्रढढाrनिंग कमेटी से इन नामों पर विचार करने के बाद केंदीय चुनाव समीति इसे देखेगी और पिर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। कांग्रेस सोशल मीडिया में अच्छा काम कर रही है। सोशल मीडिया के कार्यशाला में सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जायेगा।

Share it
Top