Home » छत्तीसगढ़ » 15 साल की भाजपा सरकार के अनुभव को जनता देख चुकीः कांग्रेस

15 साल की भाजपा सरकार के अनुभव को जनता देख चुकीः कांग्रेस

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:27 Dec 2018 3:17 PM GMT
Share Post

रायपुर, (ब्यूरो छत्तीसगढ़)। भाजपा पदेश अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस के मंत्रिमंडल को अनुभवहीन बताए जाने और वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा का आरोप लगाने पर तीखी पतित्रिढया व्यक्प करते हुए पदेश कांग्रेस पवक्पा धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी हमेशा वरिष्ठ नेताओं का मान सम्मान और उनके मार्गदर्शन में ही काम किया है। भाजपा पदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक पहले अपने गिरेबान में झांक लें कि भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं और भाजपा के संस्थापक लालकृष्ण आडवाणी मुरली मनोहर जोशी जसवंत सिंह और मृत्यु के पहले तक पूर्व पधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ कैसा सलूक किया है? यहां तक की मृत्यु के बाद भी पूर्व पधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थि अवशेषों को रायपुर के एकात्म परिसर में जिस स्थिति में रखा गया उसे पूरा छत्तीसगढ़ जानता है। भाजपा के पोस्टर बैनर और होर्डिंग से भी अटल जी आडवाणी जी जोशी जी और जसवंत सिंह जी को हटा देने वाली भाजपा वरिष्ठ नेताओं के सम्मान को लेकर बड़ी बड़ी बातें करने और कांग्रेस को उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रखती है।

पदेश कांग्रेस पवक्पा धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को जनता ने नकार दिया है भाजपा सरकार के कमीशनखोरी भ्रष्टाचार पशासनिक अराजकता महंगाई लचर कानून व्यवस्था, लचर स्वास्थ व्यवस्था, बिगड़ी शिक्षा व्यवस्था का कटु अनुभव से जनता वाकिप है। 15 साल तक सत्ता सुख भोगने वाले भाजपा के नेता इस बात का चिंतन करे आखिर जनता ने भाजपा को क्यो नकारा दिया। कांग्रेस के नेताओ को भाजपा अनुभव पमाण पत्र देने की चेष्टा ना करे। जनता कांग्रेस शासन काल मे हुए कार्यो के आधार पर जनादेश दिया है। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के जनादेश का सम्मान करते हुए विपक्ष की जो भूमिका उसे जनता ने सौंपी है उसे निभाए और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई वाली सरकार के कार्यत्रढमों के त्रिढयान्वयन में मीनमेख निकालने की कोशिश छोड़ दे।

Share it
Top