Home » छत्तीसगढ़ » देश को गुमराह कर रहे मोदी : शकील अहमद

देश को गुमराह कर रहे मोदी : शकील अहमद

👤 admin5 | Updated on:27 May 2017 11:41 AM GMT
Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता

रायपुर। इस देश के अन्नदाता किसान और गरीबों के बुरे दिन उसी दिन से शुरू हो गए थे, जिस दिन नरेन्द मोदी पधानमंत्री के रूप में सत्ता में काबिज हुए थे। एक ओर नोटबंदी कर करोड़ों लोगों को बेरोजगार कर दिया तो वहीं चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने उनके कर्ज माफ करवा दिया, अन्नदाता किसान कर्ज के चलते आत्महत्या करते रहे, लेकिन इसके बाद भी पधानमंत्री को इससे कोई फर्प नहीं पड़ा।

उक्प बातें आज एक पेसवार्ता को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांगेस कमेटी के राष्ट्रीय पवक्पा और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शकील अहमद ने कही। श्री अहमद ने कहा कि मोदी शासनकाल के तीन साल की असफलताओं को आमजनों तक पहुंचाने इन दिनों कांगेस द्वारा देश के पत्येक राज्य उनकी राजधानियों में पेसवार्ता का आयोजन कर आमजनों तक केन्द सरकार की विफलताओं को पहुंचाने अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज वे राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। श्री अहमद ने आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द सरकार ने अपने चहेते उद्योगपतियों और उद्योग घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए ही नोटबंदी किया। कर्ज में लदे उद्योगपतियों का करोड़ों का कर्ज माफ करवा दिया
, लेकिन भूखे मर रहे देश के अन्नदाता किसानों का कर्ज माफ नहीं कराया। उन्होंने कहा कि देश के कोल ब्लॉक केवल और केवल अडानी को मिल रहा है, ऐसा क्यों? यहां तक कि छग की खदाने भी किसी न किसी तरह से अडानी को दे दिया गया, इसका जवाब न तो राज्य सरकार दे रही है और न ही केन्द सरकार। श्री अहमद ने कहा कि नोटबंदी के बाद
2 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए और अभी तीन करोड़ और बेरोजगार होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट न तो कांग्रेस की है और न ही वे आरोप लगा रहे हैं। बल्कि यह रिपोर्ट मेनुफैक्चिरिंग आफ इंडिया की है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से किसे फायदा हुआ? उन्होंने कहा कि आज किसानों की जमीन लेकर उद्योगपतियों को दी जा रही है।

Share it
Top