Home » छत्तीसगढ़ » महिला पर राड से जानलेवा हमला, गंभीर

महिला पर राड से जानलेवा हमला, गंभीर

👤 Admin 1 | Updated on:29 May 2017 6:36 PM GMT
Share Post

बिलासपुर, (वीअ)। रेडीमेट कपड़ों की दुकान चलाने वाली महिला पर नकाबपोश हमलावर ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान महिला को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक तोरवा मेन रोड स्थित आनंद चिल्ड्रन हॉस्पीटल के पास रेडिमेड कपड़ों की दुकान चलाने वाली महिला पर नकाबपोश युवक ने लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। नकाबपोश के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया है, सिम्स में उपचार के दौरान घायल महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Share it
Top