Home » छत्तीसगढ़ » भगवान महाकाल दशहरे पर राजसी ठाट-बाट से करेंगे नगर का भ्रमण

भगवान महाकाल दशहरे पर राजसी ठाट-बाट से करेंगे नगर का भ्रमण

👤 manish kumar | Updated on:7 Oct 2019 3:05 PM GMT

भगवान महाकाल दशहरे पर राजसी ठाट-बाट से करेंगे नगर का भ्रमण

Share Post

उज्जैन। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकाल मंगलवार को विजयादशमी (दशहरा पर्व) पर नगर का भ्रमण करेंगे। दशहरे पर शाम को 04 बजे महाकालेश्वर मंदिर से भगवान महाकाल की सवारी राजसी ठाट-बाट के साथ निकाली जाएगी। सवारी के साथ घुडसवार, प्लाटून एसएएफ तथा पुलिस बैंड मौजूद रहेंगे। यह जानकारी महाकालेश्वर मंदिर समिति के उप प्रशासक आशुतोष गोस्वामी ने सोमवार को मीडिया को दी।

उन्होंने बताया कि परम्परा के मुताबिक दशहरा पर्व पर भगवान महाकाल नगर भ्रमण कर जनता का हाल जानेंगे। महाकाल की सवारी शाम को चार बजे महाकालेश्वर मंदिर से रवाना होकर गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, छोटा सराफा, सतीगेट, नई सडक़, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, चामुण्डा माता चौराहा, ओवर ब्रिज, फ्रीगंज टॉवर, शहीद पार्क, माधवनगर अस्पताल के सामने से पुलिस कंट्रोल रूम होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां शमी व भगवान महाकालेश्वर का पूजन कलेक्टर शशांक मिश्र द्वारा किया जाएगा। दशहरा मैदान पर भगवान महाकालेश्वर के पूजन के पश्चात सवारी वापस दशहरा मैदान से फ्रीगंज ओवर ब्रिज से संख्याराजे धर्मशाला, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, तोपखाना होते हुए महाकालेश्वर मंदिर पर वापस पहुंचेगी। एजेंसी/हिस

Share it
Top