Home » छत्तीसगढ़ » सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

👤 manish kumar | Updated on:23 Nov 2019 12:39 PM GMT

सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

Share Post

रायपुर । सुकमा जिले में फुलपगड़ी थाना क्षेत्र के मुलेर इलाके में सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है।मारे गए नक्सली के पास से हथियार बरामदगी की खबर है। फिलहाल डीआरजी की टीम अभी भी उसी इलाके में मौजूद है। एसपी शलभ सिन्हा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक जवानों को लगातार फुलपगड़ी इलाके में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मिल रही थी। खबर मिलते ही डीआरजी की टीम शुक्रवार को इलाके की सर्चिंग के लिए बेस कैंप से निकली थी।शनिवार सुबह जैसे की डीआरजी की टीम मुलेर इलाके में पहुंची पहले से घात लगाए नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। मोर्चा संभालते हुए जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को भी मार गिराया है। मुठभेड़ की जगह से जवानों ने एक पिस्टल भी बरामद कर लिया है।फिलहाल जवानों की टीम अभी भी जंगल में ही है। हिस

Share it
Top