Home » छत्तीसगढ़ » छत्‍तीसगढ़ में बिक रही इलाहाबादी चायनीज मुर्गियां

छत्‍तीसगढ़ में बिक रही इलाहाबादी चायनीज मुर्गियां

👤 manish kumar | Updated on:7 Dec 2019 2:33 PM GMT

छत्‍तीसगढ़ में बिक रही इलाहाबादी चायनीज मुर्गियां

Share Post

धमतरी। छत्‍तीसगढ़ के धमतरी जिले में इन दिनों उत्तर प्रदेश की चाइनीज नाम की मुर्गियां बिक रही हैं। भूरे और काले रंग की मुर्गियों को खरीदने में स्थानीय लोग दिलचस्पी दिखा रहे हैं। एक साथ 100 से अधिक मुर्गियों को लेकर धमतरी पहुंचे इलाहाबाद के विक्रेताओं ने बताया कि, इस मुर्गी की इलाहाबाद के अलावा अन्य स्थानों पर भी काफी मांग है।

इलाहाबाद से पहुंचे राजेश कुमार ने बताया कि, इन्हें चाइनीज मुर्गी के नाम से जाना जाता है। ये मुर्गियां देसी मुर्गी की तुलना में अधिक स्वस्थ रहती हैं। आसपास का माहौल बदलने पर उनके स्वास्थ्य पर ज्यादा असर नहीं पड़ता। हालांकि दिखने में छोटे आकार की होती है, लेकिन इनका वजन ज्यादा होता है, कम से कम एक-एक मुर्गी का वजन बड़ा होने पर तीन किलो तक हो जाता है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर इसकी बिक्री की जा रही है। घर पर मिलने वाले सामान्य भोज पदार्थों, अनाज के साथ ही साथ ये मुर्गियां आसपास के स्थानों से कीड़े-मकोड़े और अन्य सामानों को खाकर जीवित रहती हैं। लगभग 10 फीट की ऊंचाई तक यह छोटी दूरी तक उड़ान भी भर लेती हैं। हिस

Share it
Top