Home » छत्तीसगढ़ » 30 आवासों का नक्सल पीड़ितों के लिए किया जा रहा निर्माण

30 आवासों का नक्सल पीड़ितों के लिए किया जा रहा निर्माण

👤 manish kumar | Updated on:7 July 2021 5:53 AM GMT

30 आवासों का नक्सल पीड़ितों के लिए किया जा रहा निर्माण

Share Post

कोण्डागांव। जिले में आत्मसमर्पित एवं नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत वामपंथी अतिवादी क्षेत्रों के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए गए एल डब्ल्यू ई मद से 2018-19 के प्रस्ताव अनुसार कोण्डागांव, फरसगांव, बडेराजपुर विकासखण्डों में कुल 5 ब्लॉकों का विकास किया जा रहा है, जिसमें से कोण्डागांव में दो एवं बडेराजपुर में दो तथा फरसगांव में एक ब्लॉक का विकास किया जाना था। इनमें से कोण्डागांव, फरसगांव, बडेराजपुर में एक-एक ब्लॉकों का निर्माण पूरा किया जा चुका है।

प्रत्येक ब्लॉक में 06 आवासों का निर्माण किया जा रहा है। यह आवास जिला निर्माण समिति के द्वारा निर्मित किये जा रहे हैं। कुल 1 करोड़ 10 लाख राशि से निर्मित इन आवासों में कोण्डागांव, फरसगांव के आवास पूर्ण हो गए हैं। बडेराजपुर के बाँसकोट में निर्मित आवासों में आंतरिक निर्माण शेष है। जिसे इस सप्ताह अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा जबकि कोण्डागांव विकासखण्ड के अंतर्गत बयानार एवं बडेराजपुर विकासखण्ड के विश्रामपुरी में बनाये जाने वाले आवासों पर कार्य जारी है। इस प्रकार निर्मित आवासों को पुलिस प्रशासन को हस्तांतरित किया जा चुका है। जिसका आबंटन जल्द कर दिया जाएगा।

Share it
Top