Home » वाणिज्य » आर्सेलरमित्तल ने नोट्रे-डैम गिरजाघर के पुननिर्माण में मदद की पेशकश की

आर्सेलरमित्तल ने नोट्रे-डैम गिरजाघर के पुननिर्माण में मदद की पेशकश की

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:18 April 2019 3:03 PM GMT
Share Post

लंदन/नई दिल्ली, (भाषा)। दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी आर्सेलरमित्तल ने आग लगने से बर्बाद हुए फ्रांस के ऐतिहासिक नोट्रे-डैम गिरजाघर के पुनर्निर्माण में मदद की पेशकश की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। यह गिरजाघर ऐतिहासिक महत्व रखता है। पेरिस में स्थित इस गिरजाघर में 15 अप्रैल को भीषण आग लग गयी। इस्पात क्षेत्र की दिग्गज कंपनी का फ्रांस में उल्लेखनीय विनिर्माण कारोबार है। नोट्रे-डैम को 1991 में यूनेस्को की विश्व् विरासत सूची में शामिल किया गया था। आग लगने की घटना के बाद यह गिरजाघर क्षतिग्रस्त हो गया। आर्सेलरमित्तल ने कहा कि वह पुनर्निर्माण के लिये और गिरजाघर को फिर से तैयार करने में इस्पात प्रदान करने को तैयार है। कंपनी ने कहा कि उसने पुनर्निर्माण कार्य में जुटे प्राधिकरणों को निर्माण में विशेषज्ञता की पेशकश की है।

Share it
Top