Home » वाणिज्य » टाटा टी का 'जागो रे-2.0' विज्ञापन से दस लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

टाटा टी का 'जागो रे-2.0' विज्ञापन से दस लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

👤 admin3 | Updated on:22 Jun 2017 6:46 PM GMT

टाटा टी का  जागो रे-2.0 विज्ञापन से दस लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

Share Post

नई दिल्ली, (भाषा)। टाटा टी का लक्ष्य है कि वह अपने प्रमुख विज्ञापन जागो रे के दूसरे संस्करण से दस लाख लोगों को जोड़े। इस विज्ञापन में वह देश में महिला सुरक्षा और खेल को प्रोत्साहन के बारे में बात करता है। टाटा टी ब्रांड पर मालिकाना हक रखने वाली कंपनी टाटा ग्लोबल बेवरेजेस लिमिटेड ने इसके लिए प्रमुख जिमनास्ट दीपा कर्माकर और महिला अधिकारों की कार्यकर्ता रंजना कुमारी को अपने साथ जोड़ा है। ये लोग इन विषयों के बारे में अपने विचार साझा करेंगे और लोगों के बीच जागरूकता फैलाएंगे। साथ ही लोगों को हस्ताक्षर अभियान चलाने के लिए प्रेरित करेंगे और उन्हें त्र्जागो रे-2.0 ः अलार्म बजने से पहले जागो रे स्त्र् अभियान से जुड़ने के लिए कहेंगे। कंपनी के क्षेत्रीय अध्यक्ष ःभारतः सुशांत दास ने कहा कि हमारा लक्ष्य अक्तूबर तक सरकार को दस लाख लोगों के हस्ताक्षर युक्त याचिका उपलब्ध कराना है।

Share it
Top