Home » वाणिज्य » ट्रैक्टर को लेकर उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ा : जेडी पावर

ट्रैक्टर को लेकर उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ा : जेडी पावर

👤 admin3 | Updated on:22 Jun 2017 6:47 PM GMT

ट्रैक्टर को लेकर उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ा : जेडी पावर

Share Post

नई दिल्ली, (भाषा)। मशीन के प्रदर्शन, गुणवत्ता और विश्व्वसनीयता की दृष्टि से ट्रैक्टर को लेकर उपभोक्ताओं का भरोसा बीते साल करीब 20 प्रतिशत बढ़ गया। जेडी पावर के एक अध्ययन में कहा गया है कि टायरों का जल्दी घिसना सबसे प्रमुख समस्या बना हुआ है। भारत के ट्रैक्टर उत्पाद प्रदर्शन सूचकांक ःपीपीआईःअध्ययन, 2017 के अनुसार ट्रैक्टर मालिकों की उत्पाद के प्रदर्शन को लेकर संतुष्टि।,000 अंक के स्तर पर 823 अंक पर पहुंच गई। यह 2016 की तुलना में 52 अंक का सुधार है। जेडी पावर ने कहा कि मशीन के प्रदर्शन और गुणवत्ता और विश्व्सनीयता के मोर्चे पर सुधार दिखाई दिया। यह अध्ययन तीसरे साल किया गया है। इसमें 12 से 24 माह पुराने ट्रैक्टरों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई।

Share it
Top