Home » वाणिज्य » अरविंद कुमार सिंह ने सेल के निदेशक का कार्यभार संभाला

अरविंद कुमार सिंह ने सेल के निदेशक का कार्यभार संभाला

👤 Veer Arjun | Updated on:4 Sep 2022 7:37 AM GMT

अरविंद कुमार सिंह ने सेल के निदेशक का कार्यभार संभाला

Share Post

नई दिल्ली। अरविंद कुमार सिंह ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के निदेशक (तकनीकी, परियोजना एवं कच्चा माल) पद का कार्यभार संभाल लिया है।

सेल ने शनिवार को एक बयान में बताया कि अरविंद कुमार सिंह ने कंपनी के तकनीकी, परियोजना एवं कच्चा माल निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले अरविंद कुमार सिंह सेल के इस्को स्टील प्लांट के कार्यपालक निदेशक थे।

सिंह ने बीआईटी सिंदरी से मेटलर्जिकल में इंजीनियरिंग किया है। उन्होंने वर्ष 1987 में कंपनी के भिलाई स्टील प्लांट से प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की। सेल के विभिन्न एकीकृत इस्पात संयंत्रों में काम करते हुए सिंह ने लगातार पदोन्नति किया और इस्को स्टील प्लांट के कार्यपालक निदेशक बने थे। दरअसल अरविंद कुमार सिंह को कोक ओवन, स्टील मेकिंग, कंटीन्यूअस कॉस्टिंग और रोलिंग जैसे स्टील प्लांट के संचालन के विभिन्न पहलुओं में व्यापक नॉलेज और अनुभव है। सिंह ने संयंत्र संचालन और संयंत्र उत्पादकता में सुधार लाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Share it
Top