Home » दैनिक राशिफल » मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई डुबकी, मंदिरों में टेका मत्था

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई डुबकी, मंदिरों में टेका मत्था

👤 Veer Arjun | Updated on:1 Feb 2022 5:58 AM GMT

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई डुबकी, मंदिरों में टेका मत्था

Share Post

हमीरपुर। मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने मंगलवार को यमुना नदी में स्नान कर पूजा अर्चना की। यमुना नदी के जल से पतालेश्वर मंदिर, संगमेश्वर मंदिर और महावीर मंदिर में जलाभिषेक कर लोगों ने विधि विधान से पूजा की।

यहां सैकड़ों साल पुरानी मराठाकालीन हनुमान जी मूर्ति के सामने श्रद्धालुओं ने सुन्दरकांड का पाठ किया, वहीं कई मंदिरों में लोगों ने हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए पाठ किया है। सुमेरपुर क्षेत्र के इटरा में भी प्राचीन हनुमान जी के मंदिर में सुबह से ही भक्तों का पूजा अर्चना के लिए तांता लगा है। जबकि काकुन के हनुमान जी के मंदिर में भी सुबह से ही पूजा अर्चना का दौर जारी है।

यहां के पंडित दिनेश दुबे ने बताया कि मौनी अमावस्या पर पांच सौ साल बाद बड़ा ही दुर्लभ संयोग बना है। इसलिए आज के दिन पवित्र नदियों में मौन रखकर स्नान करना चाहिए और क्षमता के अनुसार दान पुण्य करना चाहिए। बताया कि मंगलवार का दिन होने के कारण श्रीराम भक्त हनुमान जी की भी पूजा विधि विधान से कर सुन्दरकांड का पाठ भी करने से मन को बड़ी शांति मिलेगी। (हि.स.)


Share it
Top