Home » दिल्ली » विश्वास नगर में सीलिंग की कार्रवाई पूरी तरह गलत : कुलदीप

विश्वास नगर में सीलिंग की कार्रवाई पूरी तरह गलत : कुलदीप

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:9 Aug 2018 5:54 PM GMT

विश्वास नगर में सीलिंग की कार्रवाई पूरी तरह गलत : कुलदीप

Share Post

हमारे संवाददाता

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में विपक्ष के नेता कुलदीप कुमार ने विश्वास नगर में सीलिंग की कार्रवाई को पूरी तरह गलत ठहराया है।

उनके नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधि मंडल ने निगमायुक्त डॉ. रणवीर सिंह से मिला। उनका कहना था कि 2021 के मास्टर प्लान के अंतर्गत 24 तरह के काम करने की परमिशन सरकार ने दे रखी है परन्तु निगम के अधिकारियों द्वारा उन दुकानों एवं कारोबार को सील किया जा रहा है जोकि सरासर गलत है।

विपक्ष के नेता कुलदीप कुमार का कहना है कि निगम के अधिकारियों को इस बारे में 2021 मास्टर प्लान के बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं है। इस कारण निगम अधिकारी अपनी मनमर्जी चला रहे हैं और कुछ अधिकारियों द्वारा उगाही का खेल चल रहा है जिसके अंतर्गत आम जनता पिस रही है और भय का वातावरण बना हुआ है। नेता विपक्ष कुलदीप कुमार के साथ आम आदमी महिला प्रदेशाध्यक्ष एवं विश्वास नगर की अध्यक्षा ऋचा पांडेय मिश्रा भी मौजूद थीं। इन दोनों नेताओं का सुझाव था कि निगम के प्रत्येक वार्ड में एक कैंप लगाकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जाएं कि वे आम जनता मास्टर प्लान 2021 एवं मॉनिटरी कमेटी के आदेशों के बारे में बताया जाए जिससे कि जो भय और अराजकता का माहौल बना है वे न बने और जो व्यापारी मास्टर प्लान 2021 के अनुसार 24 तरीके के व्यापार के अंतर्गत आते हों वे व्यापार कर सकें।

Share it
Top