Home » दिल्ली » उपराष्ट्रपति आवास पर 'सावन तीज' मनाई गई

उपराष्ट्रपति आवास पर 'सावन तीज' मनाई गई

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:12 Aug 2018 5:58 PM GMT

उपराष्ट्रपति आवास पर सावन तीज मनाई गई

Share Post

हमारे संवाददाता

नई दिल्ली। सावन तीज त्योहार उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अधिकारिक आवास, 6 मौलाना आजाद रोड, नई दिल्ली पर गैर सरकारी संग"न, दिल्ली स्ट्डी ग्रुप द्वारा विजय जौली के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक परंपराओं को निभाते हुए सावन के गीतों पर उपराष्ट्रपति ने झूला झूला। दिल्ली स्ट्डी ग्रुप की महिला सदस्यों ने शांति, समृद्धि व खुशी के लिए हरियाली तीज के गीत भी गाये।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। तथा दिल्ली स्ट्डी ग्रुप अध्यक्ष विजय जौली को उनके निवास पर तीज उत्सव के आयोजन के लिए हार्दिक धन्यवाद भी दिया। उन्होंने इस अवसर पर उनके उपराष्ट्रपति पद तथा राज्यसभा अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष के कार्यकाल के पूरा होने पर स्ट्डी ग्रुप द्वारा उनके अभिनंदन व सम्मान पर अपनी कृतज्ञता प्रकट की। श्री नायडू ने कहा कि भारतीय त्योहार देश की एकता व अखण्डता के प्रतीक हैं। स्ट्डी ग्रुप इनको मना कर देश व दिल्ली के बुद्धिजीवियों को एक सूत्र में पिरोने का सफल प्रयास करता रहता है। तथा इसके द्वारा संस्कृति, धर्म, व्यापार व भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर अपने पुराने मित्रों व सहयोगियों से मिलने पर वेंकैया नायडू ने खुशी व्यक्त की। जिनसे दिल्ली में पहली बार वर्ष 1993 में आने पर वे पहली बार मिले थे। दिल्ली स्ट्डी ग्रुप अध्यक्ष विजय जौली ने उपराष्ट्रपति सभागार में आयोजित खचाखच भरे कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली स्ट्डी ग्रुप के अस्तित्व के 24 वर्ष पूरे हो गये हैं। पहला सफल कार्यक्रम 26 जुलाई 1994 को आयोजित किया गया था। पिछले 16 वर्षों से तीज कार्यक्रम लगातार स्ट्डी ग्रुप आयोजित करता रहा है। तथा यह भी सच है कि नायडू जी के सानिध्य में पहले वर्ष 2010 में, फिर वर्ष 2016 में तथा अब 2018 सावन तीज का कार्यक्रम आयोजित करने का सौभाग्य हमें मिला है। यह दिल्ली स्ट्डी ग्रुप टीम के लिए विशिष्ट व अनोखा सम्मान है। आज स्थानीय, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों पर अनेक कार्यक्रम स्ट्डी ग्रुप आयोजित करता आया है। इसके प्रतिनिधिमण्डल नियमित रूप से विदेशी सरकारों द्वारा आमंत्रित किये जाते हैं। दिल्ली स्ट्डी ग्रुप एक गैर सरकारी संग"न होने के बावजूद, कभी भी सरकारी अनुदान नहीं लिया है। इसके विपरीत गरीब बच्चों की पढ़ाई पर खर्च व अन्य परोपकारी कार्यों को नियमित रूप से स्ट्डी ग्रुप करता रहता है। जौली ने इस सफलता के लिए स्ट्डी ग्रुप टीम की सक्रियता व टीम भावना की भूरी-2 प्रसंशा की।

उपराष्ट्रपति को जौली ने स्ट्डी ग्रुप का भगवा दुपट्टा पहनाया तथा स्मृति चिहन विजय गोयल, प्रवेश वर्मा, भूपेंद्र कंसल, विजय मेहता, महापौर नरेन्द्र चावला, बिपिन सिंह, आदेश गुप्ता व पूर्व महापौर आरती के संग भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला सदस्यों ने पंजाबी गिद्दा व डाण्डिया नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम पश्चात मेहमानों को चाय व नाश्ता परोसा गया।

Share it
Top