Home » दिल्ली » सीमा पर तैनात जवानो को मत भूलो : राजेश्वरानंद जी महाराज

सीमा पर तैनात जवानो को मत भूलो : राजेश्वरानंद जी महाराज

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:12 Aug 2018 6:03 PM GMT

सीमा पर तैनात जवानो को मत भूलो : राजेश्वरानंद जी महाराज

Share Post

हमारे संवाददाता

नई दिल्ली । शहीदों को तो याद रखें पर वर्तमान में भी विषम परिस्थितियों में भी जो जवान सीमाओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा को तैनात हैं उन्हें भूल मत जाओ यह विचार स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज ने शिवकथा विराम पर गोरखपार्क शाहदरा स्थित श्रीराजमाता झंडेवाला मंदिर में राष्ट्रवाद पर बोलते हुए दिये।

शिवकथा के विराम पर राष्ट्र देवो भव के सन्दर्भ में बोलते हुए स्वामी श्री राजेश्वरानंद महाराज ने कहा कि "शहीदों की कुर्बानियों की खातिर हमे स्वतंत्रता प्राप्त हुई परन्तु उन जवानों को कभी मत भुलाये वर्तमान में जिनकी वजह से राष्ट्र की एकता अखंडता स्वतंत्रता अक्षुण्ण व स्थिर है।वह व्यक्ति मनुष्य नहीं बल्कि पशु हैं जिसके मन में राष्ट्रप्रेम का भाव नहीं। हमारी संस्कृति की महानता है कि हम अपने राष्ट्र को माता के सम्बोधन से बुलाते हैं यानी जैसे माँ अपने आँचल में बच्चों को सहेजकर रखती हैं ठीक उसी तरह भारतमाता भी अपने नागरिकों को अपने ह्रदय में स्थान देती हैं। स्वामी राजेश्वरानंद ने राष्ट्रभक्ति के गीत " ए मेरे वतन के लोगो ज़रा आँख में भर लो पानी" गाया तो भक्तजनों की अश्रुधारा फुट पड़ी।आज का कार्पाम राष्ट्रप्रेम को समर्पित रहा।शिवकथा विराम पर शिवपुराण जी की विधिवत पूजा आरती की गई।पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल,स्थानीय पार्षद नगर निगम की स्वास्थ्य समिति के चेयरमैन सचिन शर्मा, पार्षद सुमनलता भाजपा नेता धर्मबीर नागर,पूर्व दिननी के चेयरमेन ईश्वर बागड़ी ने सैकड़ों भक्तो के साथ आरती पूजन में भाग लिया।सत्संग की समाप्ति पर भण्डारे की सुंदर व्यवस्था की गई थी।

Share it
Top