Home » दिल्ली » आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है मायापुरी सीलिंग : दिल्ली चुनाव आयोग

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है मायापुरी सीलिंग : दिल्ली चुनाव आयोग

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:15 April 2019 6:01 PM GMT
Share Post

नई दिल्ली, (वीअ)। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने सोमवार को कहा कि मायापुरी में चल रहा सीलिंग अभियान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। सीलिंग अभियान के दौरान व्यापारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गयी थी। शनिवार को हुई इस झड़प में 14 अधिकारी घायल हो गए थे। भाजपा की दिल्ली इकाई ने आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि आम आदमी पार्टी के निर्देश और आदेश से चुनिंदा जगहों पर सीलिंग अभियान चल रहा है। हालांकि सिंह ने कहा, सीलिंग अभियान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है क्योंकि यह एनजीटी के आदेश पर किया जा रहा है। हम संबंधित दल को इसकी सूचना दे देंगे।

Share it
Top