Home » दिल्ली » आप कांग्रेस ग"बंधन पर बुधवार को होगी औपचारिक बातचीत, सीट फार्मूले पर दोनों में मतभेद

आप कांग्रेस ग"बंधन पर बुधवार को होगी औपचारिक बातचीत, सीट फार्मूले पर दोनों में मतभेद

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:15 April 2019 6:01 PM GMT
Share Post

नई दिल्ली, (वीअ)। लोकसभा चुनाव में ग"बंधन को लेकर आप और कांग्रेस के बीच औपचारिक बातचीत आगामी बुधवार को फिर से शुरु होगी। ग"बंधन के फार्मूले को लेकर हालांकि दोनों दलों में अभी भी मतभेद कायम है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेता अहमद पटेल और आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की अगुवाई में दोनों दलों के नेताओं की बै"क तय की गयी है। प्रस्तावित बै"क में राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार भी मौजूद रहेंगे। ग"बंधन के मुद्दे पर पवार की मध्यस्थता में कांग्रेस और आप नेताओं की यह दूसरी औपचारिक बै"क है। हाल ही में पवार की मौजूदगी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी और तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की बै"क हुयी थी। आप के एक वरिष्" नेता ने बताया कि बुधवार को होने वाली बै"क में पार्टी की ओर से हरियाणा और दिल्ली की सीटों पर ग"बंधन की संभावनाओं पर विचार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस फार्मूले के तहत कांग्रेस द्वारा हरियाणा की तीन सीटें आप और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के लिये छोड़ने के लिये तैयार होने पर दिल्ली में कांग्रेस को तीन सीटें देने पर बात की जायेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा के लिये कांग्रेस के तैयार नहीं होने पर आप दिल्ली की सात में से दो सीट कांग्रेस के लिये छोडने पर बात करेगी। इधर कांग्रेस आप के साथ सिर्फ दिल्ली में ही ग"बंधन करने के रुख पर कायम है। कांग्रेस के दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको ने गत शुक्रवार को कहा था कि आप के साथ ग"बंधन को लेकर अगर बातचीत होती है इसके दायरे में सिर्फ दिल्ली की सात सीटें होंगी। केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि भाजपा की सत्ता में वापसी, देश के लिये बहुत बड़ा खतरा साबित होगी इसलिये देशहित में उनकी पार्टी कुछ भी करने को तैयार है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सात सीटों पर 12 मई को मतदान होगा।

Share it
Top