Home » दिल्ली » शीला दीक्षित चुनावों के लिए कंट्रोल रुम का उद्घाटन किया

शीला दीक्षित चुनावों के लिए कंट्रोल रुम का उद्घाटन किया

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:20 April 2019 5:31 PM GMT
Share Post

हमारे संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती शीला दीक्षित ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में लोकसभा चुनावों के लिए कंट्रोल रुम का उद्घाटन किया। प्रदेश कांग्रेस में गठित कंट्रोल रुम दिल्ली के सभी सातों सीटों पर कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों के कंट्रोल रुमों से कॉओर्डिनेट करेगा और कांग्रेस उम्मीदारों से सम्बधित चुनाव प्रचार की जानकारी उपलब्ध कराऐगा।

कंट्रोल रुम में सभी सातों सीटों के अलग-अलग काउंटर बनाए गए है, प्रत्येक संसदीय सीट की जानकारी उपलब्ध कराऐंगे। जिसमें उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार का कार्पाम, उनकी बैठकें व अन्य कार्पाम शामिल होंगे। कंट्रोल रुम में किसी भी प्रकार की शिकायतों को सुनने और सुलझाने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। कंट्रोल में वकीलों का एक लीगल डेस्क बनाया गया है ताकि किसी भी प्रकार की कानूनी सलाह या कानूनी रुप से आई समस्या को तुरंत सुलझाया जा सके। लीगल डेस्क का संचालन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लीगल एवं मानव अधिकार विभाग के चैयरमेन एडवोकेट सुनील कुमार के नेतृत्व में चलाया जाएगा। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का कंट्रोल रुम सोशल मीडिया के जरिए फेसबुक, ट्वीटर, शक्ति एप्प, वाट्सएप्प, एस.एम.एस. और वायस कॉल के जरिए भी चुनाव प्रचार की जानकारी देगा। कंट्रोल रुम यूपीए चैयरपरसन श्रीमती सोनिया गांधी जी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की चुनावी पब्लिक मीटिंग और रोड शो की जानकारी भी मुहैया कराऐगा। पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने प्रदेश कांग्रेस कंट्रोल रुम में शक्ति एप्प को इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है। कंट्रोल रुम के उद्घाटन के समय प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शीला दीक्षित के अलावा पूर्व मंत्री मंगत राम सिंघल, डा0 नरेन्द्र नाथ, किरण वालिया, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार कोचर, रोहित मनचंदा व कंट्रोल रुप इंचार्ज डा0 राकेश सचदेवा अपनी टीम के साथ मौजूद थे।

Share it
Top