Home » दिल्ली » दिल्ली की सातों सीटों पर जीतेगी आप : गोपाल राय

दिल्ली की सातों सीटों पर जीतेगी आप : गोपाल राय

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:23 April 2019 6:25 PM GMT
Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी दिल्ली प्रदेश के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली की सातों सीटों पर हमारी जीत तय है यह बात भाजपा भलीभांति जानती है इसलिए वह बौखलाई हुई है।

श्री राय ने यह बात नामांकन भरने के अंतिम दिन पार्टी मुख्यालय में अपने सातों लोकसभा प्रत्याशियों के साथ पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

इस मौके पर सभी प्रत्याशी दिलीप पांडेय (उत्तर पूर्वी दिल्ली) आतिशी (पूर्वी दिल्ली) राघव चड्डा (दक्षिण दिल्ली) बृजेश गोयल (नई दिल्ली) बलबीर जाखड़ (पश्चिम दिल्ली) पंकज गुप्ता (चांदनी चौक) गुगन सिंह (उत्तर पश्चिम दिल्ली) मौजूद थे। श्री राय ने कहा कि हमारे प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जुटे हुए हैं और उन्हें वहां से व्यापक जन समर्थन मिल रहा है जो भाजपा व कांग्रेस पार्टी भी जानती है।

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली की जनता जानती है कि उनके हितों की लड़ाई य]िद कोई लड़ रहा है तो वह आम आदमी पार्टी है इस]िलए उसके वोट हमारे ही पक्ष में जाएंगे।

उन्होंने कहा दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे पर भाजपा कांग्रेस दोनों की स्थिति एक सी है वह नहीं चाहते कि दिल्ली को पूर्ण राज्य मिले क्योंकि उन्हें पता है कि यदि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल गया तो जनता का भला होगा। श्री राय ने कहा कि कांग्रेस सही मायने में भाजपा को घेरना ही नहीं चाहती है यदि कहा जाए तो वह उनकी मदद करने में लगी हुई है लेकिन उसका कोई लाभ नहीं मिलने वाला है।

Share it
Top