Home » दिल्ली » दिल्ली में फहराएगा कांग्रेस का परचम : शीला

दिल्ली में फहराएगा कांग्रेस का परचम : शीला

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:25 April 2019 6:22 PM GMT
Share Post

हमारे संवाददाता

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी श्री पी.सी. चाको ने आज दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के सातों प्रत्याशियों का मीडिया से परिचय करवाया। संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली की विभिन्न सीटों से घोषित कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती शीला दीक्षित;उत्तर पूर्वी, जय प्रकाश अग्रवाल; चॉदनी चौक,अजय माकन; नई दिल्ली, अरविन्दर सिंह लवली; पूर्वी दिल्ली, श्री महाबल मिश्रा; उत्तरी दिल्ली, राजेश लिलौठिया; उत्तर पश्चिमी एवं विजेन्द्र सिंह; दक्षिणी दिल्ली ने मीडिया समूह को अपने क्षेत्र के साथ अपना परिचय भी प्रदान किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शीला दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हम सब पर विश्वास व्यक्त करते हुए हमें यह जिम्मेदारी सौंपी है कि हम सब अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में जनता के सहयोग एवं समर्थन से कांग्रेस परचम फहराऐं और चुनावों में विजय हासिल कर दिल्ली की जनता की सेवा करने का गौरव प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी प्रत्याशी आप सब के जाने पहचाने हैं और दिल्ली की जनता की सेवा में वर्षों से लगे हुए है, दिल्लीवासियों से प्यार और विश्वास को प्राप्त कर सभी कांग्रेस प्रत्याशी लोकसभा चुनावों में विजयी होंगे, इसमें किसी को कोई शको-शुबाह नही है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शीला दीक्षित ने दिल्ली के पूर्व निगम पार्षद श्री हर्ष शर्मा चिंटू एवं श्रीमती उमा शर्मा को भाजपा छोड़कर आये पुन कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। आम आदमी पार्टी के श्री इरफान उल्लाह ने भी अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी। प्रसिद्ध समाज सेवी श्रीमती उमा गुप्ता एवं युवा एवं तेजतरार नेता श्री राजेश गौड़ ने भी कांग्रेस में आस्था जताते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

संवाददाता सम्मेलन में पूर्व अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा, सांसद उदित राज, दिल्ली के पूर्व मंत्री श्री मंगतराम सिंघल, श्री रमाकांत गोस्वामी, श्रीमती किरण वालिया, प्रदेश प्रवक्ता श्री जितेन्द्र कुमार कोचर तथा श्री हरनाम सिंह, श्री रोहित मनचंदा, श्रीमती ओनिका मेहरोत्रा मौजूद थे।

Share it
Top