Home » दिल्ली » वोट को नोट में बदलते हैं केजरीवाल : दिल्ली भाजपा

वोट को नोट में बदलते हैं केजरीवाल : दिल्ली भाजपा

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:17 Aug 2017 8:25 PM GMT

वोट को नोट में बदलते हैं केजरीवाल : दिल्ली भाजपा

Share Post

नई दिल्ली। भाजपा की दिल्ली इकाई ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर विधानसभा चुनाव के समय किए वादों को पूरा करने में विफल रहने और त्र्वोट को नोट में बदलने स्त्र् का आरोप लगाया। दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बवाना विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में केजरीवाल पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, केजरीवाल ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो वोट को नोट में तब्दील करते हैं। सत्ता में आते ही दिल्ली में लूट-खसोट शुरू कर दी। उससे यह लगता है कि केजरीवाल को वोट और सत्येंन्द्र जैन ःमंत्रीः को नोट से मतलब रह गया है।
बवाना विधानसभा उपचुनाव में अपनी निर्णायक बढ़त का दावा करते हुए बब्बर ने कहा कि बवाना विधानसभा की लड़ाई भाजपा की जीत की औपचारिकता मात्र है।
उन्होंने कहा, मतदाता केजरीवाल को वोट क्यों देगा। सिर्फ इसलिए उसके वोट को नोट में तब्दील करें। केजरीवाल कब तक ऐसा करता रहेंगे? उनका मुखौटा उतर चुका है।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया, केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के पहले के दावे और चालों को जनता भुला नहीं पाई है। उन्होंने जनता को मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, रोजगार देने, भ्रष्टाचार खत्म करने, निर्भया जैसे कांड फिर कभी न होने देने ऐसे कई वादे किये लेकिन इन वादों को निभाना तो दूर उनके मंत्री एवं विधायक भ्रष्टाचार में लग गए।
बवाना विधानसभा सीट पर 23 अगस्त को मतदान होना है। आप विधायक वेद प्रकाश कुछ महीने पहले इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे जिस वजह से इस सीट पर उप चुनाव हो रहा है।

Share it
Top