Home » दिल्ली » दिल्ली में सुबह मौसम रहा साफ

दिल्ली में सुबह मौसम रहा साफ

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:11 Oct 2017 6:29 AM GMT

दिल्ली में सुबह मौसम रहा साफ

Share Post

नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभान ने आज दिनभर मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह साढ़े आ" बजे 84 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। कल न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 22 डिग्री सेल्सियस और 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Tags:    
Share it
Top