Home » दिल्ली » दिल्ली में मौसम रहा सुहाना

दिल्ली में मौसम रहा सुहाना

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:13 Oct 2017 10:50 AM GMT

दिल्ली में मौसम रहा सुहाना

Share Post

नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में आज की सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े ग्यारह बजेआर्द्रता का स्तर 46 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा,आज सुबह न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज दिन के दौरान आसमान साफ रहा और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।

मौसमविदों ने कल आसमान साफ रहने और सुबह के दौरान धुंध छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। कल का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 22 और 35 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया था। कल का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 21 और 35 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।

Share it
Top