Home » दिल्ली » राष्ट्रीय राजधानी में मौसम सुहावना

राष्ट्रीय राजधानी में मौसम सुहावना

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:16 Oct 2017 9:52 AM GMT

राष्ट्रीय राजधानी में मौसम सुहावना

Share Post

नई दिल्ली, : राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह के दौरान मौसम सुहाना रहा और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में सुबह साढ़े 11 बजे 36 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गयी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया,अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है। दिन के उतरार्ध में आसमान साफ रहने और धुंध छाये रहने का अनुमान है।

कल शहर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान जताया गया है।

Tags:    
Share it
Top