Home » दिल्ली » दिल्ली चिड़ियाघर का लक्ष्य मॉडल चिड़ियाघर बनना

दिल्ली चिड़ियाघर का लक्ष्य मॉडल चिड़ियाघर बनना

👤 Veer Arjun Desk 3 | Updated on:22 Oct 2017 5:59 PM GMT

दिल्ली चिड़ियाघर का लक्ष्य मॉडल चिड़ियाघर बनना

Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। बच्चों और व्यस्कों के बीच लोकप्रिय दिल्ली चिड़ियाघर अपना बुनियादी ढांचा विकसित करने और जानवरों की बेहतरीन तरीके से देखभाल करने के लिए कदम उ"ा रहा है ताकि वह देश के अन्य चिड़ियाघरों के लिए एक मॉडल बन सके। चिड़ियाघर की निदेशक रेणु सिंह ने कहा, चिड]ियाघर द्वारा हाल ही में खरीदी गई गैस एनेस्थीशिया मशीन और अमेरिकी विशेषज्ञों द्वारा इसके इस्तेमाल के लिए दिया गया प्रशिक्षण तथा जानवरों के आदान-प्रदान वाले कार्यक्रम इस दिशा में उ"ाए गए कुछ कदम हैं।
उन्होंने कहा, हम लोग दिल्ली को मॉडल चिड़ियाघर बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। हमने हाल ही में जानवरों की देखभाल के लिए अहम उपकरण भी हासिल किए हैं और जानवरों के आदान-प्रदान के कई कार्यक्रम भी शुरू किए हैं।
निदेशक ने कहा,हम दिल्ली चिड]ियाघर को एक मॉडल चिड]ियाघर के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि देश के अन्य चिड]ियाघर इससे सीख सकें।
कुल 176 एकड़ भूमि में फैला दिल्ली चिड]ियाघर देश में सबसे बड़े प्राणीविज्ञान उद्यानों में से एक है। यहां करीब 130 प्रजातियों के।,350 प्राणी हैं। यह चिड]ियाघर केंद्रीय चिड]ियाघर प्राधिकरण के संरक्षण प्रजनन कार्यक्रमों का भी हिस्सा है।
सिंह को आशा है कि चिड]ियाघर में जल्द ही शुतुरमुर्ग और कंगारू सहित वह पशु पक्षी आ जाएंगे जो उसके पास नहीं हैं।

Share it
Top