Home » दिल्ली » मनोज तिवारी ने जरूरतमंद लोगों में बांटे कंबल

मनोज तिवारी ने जरूरतमंद लोगों में बांटे कंबल

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:8 Jan 2018 7:04 PM GMT

मनोज तिवारी ने जरूरतमंद लोगों में बांटे कंबल

Share Post

हमारे संवाददाता
नई दिल्ली । सांसद मनोज तिवारी की ओर से गोद लिए सभापुर गांव में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। ग्रामीण और समाजसेवी चौधरी त्रिलोचन द्म्सह ने सांसद के संपर्क कार्यालय में कार्पाम आयोजित किया, जिसमें सोनिया विहार के थानाध्यक्ष दया सागर, मीडिया विभाग के प्रदेश सह संयोजक आनंद त्रिवेदी एवं सांसद के निजी सचिव अंबिकेश पांडे भी मौजूद रहे।
चौधरी त्रिलोचन द्म्सह ने बताया कि सांसद मनोज तिवारी की ओर से पिछले एक सप्ताह से लगातार जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। आनंद त्रिवेदी ने कहा कि सांसद मनोज तिवारी की ओर से आने वाले दिनों में पूरे संसदीय क्षेत्र में दो हजार से अधिक लोगों को कंबल वितरित किए जाएंगे। कार्पाम में निगम पार्षद सुषमा मिश्रा, अन्नपूर्णा मंदिर के संस्थापक अशोक मेहरा, मनोज मिश्रा, चौधरी विजेंदर प्रधान, सहित कई लोग मौजूद रहे।
शाहदरा में संस्था ने बांटे कंबल शाहदरा स्थित खेड़ा बेंक्विट हॉल में एक प्रयास संस्था ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। इस कार्पाम में विधायक ओमप्रकाश शर्मा व निगम पार्षद निर्मल जैन भी मौजूद रहे। कार्पाम की अध्यक्षता करते हुए सोनू कुमार ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक कंबल पहुंचाया जाए। विधायक ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि जो भी आर्थिक रूप से सक्षम हैं, उन्हें सर्दी के इस मौसम में जरूरतमंद लोगों की मदद जरूर करनी चाहिए। कार्पाम में रजत कुमार, कृष्ण गोपाल शर्मा, शंटी ग्रोवर मौजूद रहे। वहीं, श्री परमधाम न्यास की ओर से नत्थू कॉलोनी चौक पर कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर संस्था के सदस्य चंद्रमोहन, बिट्टू, कपिल, लोकपाल, प्रतिमा, संजू, किरण, रीना आदि मौजूद रहे।

Share it
Top