Home » दिल्ली » जौली ने संगम विहार का दौरा किया

जौली ने संगम विहार का दौरा किया

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:15 Jan 2018 7:05 PM GMT

जौली ने संगम विहार का दौरा किया

Share Post

हमारे संवाददाता
नई दिल्ली । पूर्व भाजपा विधायक विजय जौली ने आज संगम विहार जी-ब्लाक का आकस्मिक दौरा किया। तथा स्थानीय नागरिकों से मुलाकात व संवाद भी स्थापित किया। शूटिंग रेंज समीप जी-ब्लाक संगम विहार में गंदी नालियॉ, टूटी सड़के, गंदगी के ढेर व पानी की घोर कमी देख जौली गुस्सा गये। भाजपा नेता जौली को संगम विहार गली नं0 12, ब्लाक-जी, पधान के0एस0 पॅवार व नागरिकों ने स्थानीय समस्याओं के बारे में अवगत कराया। मुलाकात में जनता ने आरोप लगाते हुए बताया कि संगम विहार ``आम आदमी पार्टी'' विधायक दिनेश मोहानियॉ क्षेत्र से गायब रहते हैं। इसके चलते संगम विहार अब संकट विहार बन कर रह गया है।

Share it
Top