Home » दिल्ली » छ" पूजा 24 को नहाय खाय के साथ शुरू होगी

छ" पूजा 24 को नहाय खाय के साथ शुरू होगी

👤 Veer Arjun Desk 3 | Updated on:22 Oct 2017 5:53 PM GMT

छ पूजा 24 को नहाय खाय के साथ शुरू होगी

Share Post

हमारे संवाददाता
नई दिल्ली । दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के बाद अब छ" पूजा की तैयारी चल रही है। दिवाली के बाद सूर्य भगवान के उपासना का सबसे बड़ा त्योहार छ" आता है। इस साल छ" पूजा 24 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ शुरू होगा। 25 अक्टूबर को खरना, 26 अक्टूबर को सांझ का अर्ध्य और 27 अक्टूबर को सूर्य को सुबह का अर्ध्य के साथ ये त्योहार संपन्न होगा। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से आरंभ होकर सप्तमी तक चलता है। यह त्योहार बिहार और उत्तर फ्रदेश में मनाया जाता है। इस त्योहार को परिवार के सुख और समृद्धि के लिए मनाया जाता है। छ" पूजा का शुभ मुहूर्त इस फ्रकार रहेगा- छ" पूजा के दिन सूर्यास्त- 06ः05 बजे शाम और सूर्योदय - 06ः41 बजे सुबह। पैराणिक मान्यता के मुताबिक जब पांडव जुए में कौरवों से अपना सारा राज-पाट हार गए थे तब द्रौपदी ने छ" का व्रत किया था और दौपद्री की सभी मनोकामनाएं पूरी हुईं थी। वही एक अन्य कथा के अनुसार लंका पर विजय फ्राप्त करने के बाद रामराज्य की स्थापना के दिन कार्तिक शुक्ल षष्"ाr यानी छ" के दिन भगवान राम और माता सीता ने व्रत किया था और सूर्यदेव की पूजा की थी।

Share it
Top