Home » दिल्ली » पार्टी व दिल्ली सरकार के बारे में लोगों से फीडबैक लेगी आप

पार्टी व दिल्ली सरकार के बारे में लोगों से फीडबैक लेगी आप

👤 Admin 1 | Updated on:19 May 2017 5:29 PM GMT

पार्टी व दिल्ली सरकार के बारे में लोगों से फीडबैक लेगी आप

Share Post

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) 21 मई से मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान शुरू करने जा रही है। इसका उद्देश्य पार्टी व दिल्ली सरकार के बारे में लोगों से फीडबैक प्राप्त करना है। पंजाबी बाग क्लब से इसकी शुरुआत की जाएगी। आप के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि तीन सप्ताह तक यह अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आप व दिल्ली सरकार के कामकाज के बारे में गली-मोहल्ले में जाकर लोगों से राय ली जाएगी। इसमें प्रत्येक बूथ व मंडल अध्यक्षों से भी राय ली जाएगी। इस अभियान में नवनिर्वाचित निगम पार्षद व निगम चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस अभियान के दौरान संगठनात्मक ढांचे में भी बदलाव किया जाएगा। बता दें कि प्रचंड बहुमत से दिल्ली की सत्ता पर कब्जा जमाने वाली आप सरकार को दिल्ली से बाहर भी जीत की उम्मीद थी, लेकिन पंजाब व गोवा विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद दिल्ली में संपन्न हुए नगर निगमों के चुनाव में भी पार्टी को उम्मीद के विपरीत नतीजे मिले। इसके बाद पार्टी में शीर्ष पदों पर बैठे कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया था। निगम चुनाव में हार के बाद दिल्ली के संयोजक दिलीप पांडेय ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद दिल्ली सरकार के मंत्री व पार्टी के संस्थापक सदस्य गोपाल राय को प्रदेश संयोजक बनाया गया। उनके नेतृत्व में यह पहला अभियान शुरू होने जा रहा है, जिससे पार्टी को बड़ी उम्मीद है।

Share it
Top