Home » दिल्ली » श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार : तोमर

श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार : तोमर

👤 Veer Arjun | Updated on:21 Sep 2021 12:19 PM GMT
Share Post

नई दिल्ली। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि केन्द्र सरकार श्रमिको के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। तोमर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर 1 करोड़ से अधिक श्रमिकों ने अभी तक पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि इस पंजीकरण में 43 फीसदी महिलाएं शामिल हैं और 57 फीसदी पुरुषों लाभार्थी शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि इस पंजीकरण के होने से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तक आसानी से सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि ई-श्रम पोर्टल को इसी वर्ष 26 अगस्त को भारत सरकार ने लॉन्च किया था। एक करोड़ से अधिक लोग इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इस पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। सरकार इस पोर्टल के माध्यम से देश के 38 करोड़ श्रमिकों का डाटा एकत्र कर रही है। जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से दिया जा सके। इसमें मजदूर, प्रवासी मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू कामगार, कंस्ट्रक्शन वर्कर और प्लेटफॉर्म वर्कर, खेतीहर मजदूर और असंगठित क्षेत्र के दूसरे श्रमिक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।(हि.स.)

Share it
Top