Home » संपादकीय » कंगना रनौत पर राजद्रोह का मुकदमा

कंगना रनौत पर राजद्रोह का मुकदमा

👤 Veer Arjun | Updated on:13 Jan 2021 10:08 AM GMT

कंगना रनौत पर राजद्रोह का मुकदमा

Share Post

-अनिल नरेन्द्र

फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत शुक्रवार को अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ मुंबईं के बांद्रा पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज करवाने पहुंची थीं। इस दौरान पुलिस ने उनसे दो घंटे तक पूछताछ की। दोनों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर 17 अक्तूबर 2020 को बांद्रा पुलिस स्टेशन में राजद्रोह का केस दर्ज किया गया था। कंगना को पूछताछ के लिए तीन बार समन किया जा चुका है। लेकिन भाईं की शादी की वजह से वह पेश नहीं हुईं थीं। अगर उनके खिलाफ पुख्ता सुबूत मिलते हैं तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। एक्ट्रेस पर हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर पूट डालने के आरोप लगे हैं।

कंगना के खिलाफ इसी तरह के एक मामले में कर्नाटक में भी एफआईंआर हुईं थी। उन पर किसानों का अपमान करने के आरोप लगे थे। इससे पहले 25 नवम्बर को बॉम्बे हाईं कोर्ट ने कंगना और उनकी बहन रंगोली की याचिका पर सुनवाईं करते हुए दोनों को आठ जनवरी को बांद्रा पुलिस स्टेशन में हाजिर होने का आदेश दिया था। कंगना ने वीडियो में कहा—मैंने जब से देश के हित में बात की है तब से मेरे ऊपर अत्याचार किए जा रहे हैं। शोषण किया जा रहा है। यह पूरा देश देख रहा है। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि उन्हें अपने विचार प्राकट करने की वजह से निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस थाने जाने से पहले कंगना ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें दावा किया कि देशहित के मुद्दों पर अपनी राय रखने की वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। मेरा घर गैर-कानूनी तरीके से तोड़ दिया गया। जब मैं किसानों के हित की बात करती हूं तो मेरे खिलाफ लगभग रोज मामले दर्ज किए जा रहे हैं। मुझे मानसिक, भावनात्मक, शारीरिक रूप से प्रताड़ि‍त किया जा रहा है।

Share it
Top