Home » संपादकीय » असम में बाढ़

असम में बाढ़

👤 Veer Arjun | Updated on:24 May 2022 6:16 AM GMT

असम में बाढ़

Share Post

असम में बाढ़ की स्थिति अत्यंत गंभीर है। कईं जिले जलमग्न हो गए हैं। प्राशासन और सेना लोगों की जान बचाने में जुटे हैं। असल में असम बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ राज्य है जहां नदियां चीन से भी निकलकर आती हैं। चीन की बाढ़ का पानी र्वषात में मैदानी क्षेत्र में प्रालय मचाता है। देश में एक दूरगामी नदी जल नाि़त के अभाव में कभी बाढ़ और कभी सूखे से देश की जनता को परेशान होना पड़ता है। यदि देश की प्रामुख नदियों को जोड़ने की परियोजना सफलतापूर्वक पूरी हो गईं होती तो यह स्थिति न होती।

सबसे पहले नदियों को जोड़ने की कल्पना पूर्व प्राधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी। उन्होंने इस परियोजना को जल्दी पूरा करने की नीति पर काम करना शुरू कर दिया था। राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात भी की थी किन्तु बात आगे नहीं बढ़ी क्योंकि राज्यों को लगता था कि उनकी नदियों में ज्यादा पानी है और उसके पड़ोसी राज्यों की नदियों में कम पानी है।

बहरहाल कभी-कभी राज्यों को अपनी पाटा के नेतृत्व से भी अनुमति नहीं मिलती। किन्तु पिछले वुछ सालों से सभी राज्य महसूस कर रहे हैं कि नदियों को जोड़ना आवश्यक है। इसलिए वेंद्र सरकार की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वह नदियों को जोड़ने का कार्यं प्रामुखता से करे।

Share it
Top