Home » मनोरंजन » स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे जैसा स्कार्फ पहनने पर प्रियंका हुई ट्रोल

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे जैसा स्कार्फ पहनने पर प्रियंका हुई ट्रोल

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:18 Aug 2017 5:21 PM GMT

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे जैसा स्कार्फ पहनने पर प्रियंका हुई ट्रोल

Share Post

मुंबई, (भाषा)। देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे जैसा स्कार्फ पहनने को लेकर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से ऑनलाइन ट्रोल हो गई। 35 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो डाली थी। इस वीडियो में उन्हें राष्ट्रीय ध्वज जैसा स्टॉल पहने हुए देखा जा सकता है जो हवा में उड़ रहा था। प्रियंका ने लिखा स्वतंत्रता दिवस... मेरा दिल है हिन्दुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की बधाई। जय हिंद। मगर इंटरनेट पर ट्रोल करने वालों ने अभिनेत्री के कपड़ो को लेकर उनको निशाने पर ले लिया और कदम को शर्मनाक और देश का अपमान करने वाला कहा।एक उपयोगकर्ता ने लिखा, यहां क्या चल रहा है प्रियंका भारत के राष्ट्रीय ध्वज का कुछ सम्मान करो। एक अन्य ने लिखा, आप शर्मनाक महिला का बचाव नहीं कर सकते हैं जो दुनिया भर में हमारे देश का नाम खराब कर रही है। बहरहाल, कई लोग प्रियंका के बचाव में भी आगे आए। एक उपयोगकर्ता ने लिखा, लोगों क्या हुआ... जो तरीका आपको सही लगता है उसमें अपने देश के प्रति प्रेम दिखाने में कुछ गलत नहीं है।

Share it
Top