Home » मनोरंजन » हांगकांग के मैडम तुसाद संग्रहालय में अब वरूण धवन भी

हांगकांग के मैडम तुसाद संग्रहालय में अब वरूण धवन भी

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:16 Oct 2017 7:24 AM GMT

हांगकांग के मैडम तुसाद संग्रहालय में अब वरूण धवन भी

Share Post

नई दिल्ली, मोम की प्रतिमाओं के लिए प्रसिद्ध मैडम तुसाद संग्रहालय के हांगकांग स्थित हॉल में जल्दी ही निर्देशक डेविड धवन के पुत्र और बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन की प्रतिमा देखने को मिलेगी। हांगकांग स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है,बॉलीवुड सुपरस्टार वरूण धवन की पहली वैश्व्कि प्रतिमा हांगकांग तुसाद में। वह 2018 की शुरूआत में हांगकांग मेंअपनी प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

संग्रहालय के ट्वीट को उद्धृत करते हुए अभिनेता वरूण धवन ने लिखा है,बड़ा सम्मान। वहां आकर अपनी ही मोम की प्रतिमा को निहारने का इंतजार कर रहा हूं। धन्यवाद। वरूण ने अपने ट्वीट के साथ मैडम तुसाद संग्रहालय की कर्मचारी द्वारा कद-का"r का नाप लेते हुए तस्वीरें भी साझा की हैं। निर्देशक करण जौहर ने ट्वीट किया है,सोचो अब मैडम तुसाद में कौन पहुंचा?? हांगकांग में..... वरूण धवन.... जल्दी ही। करण जौहर की फिल्मस्टूडेंट ऑफ द ईयरसे करियर की शुरूआत करने वाले वरूण धवन की फिल्मजुड़वा -2आजकल बॉक्स आफिस पर धूम मचा रही है।

Tags:    
Share it
Top