Home » मनोरंजन » लता मंगेशकर ने हेमा मालिनी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

लता मंगेशकर ने हेमा मालिनी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:16 Oct 2017 8:58 AM GMT

लता मंगेशकर ने हेमा मालिनी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Share Post

नई दिल्ली, अभिनेत्री सह सांसद हेमा मालिनी को सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने आज उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री का आज 69वां जन्मदिन है। हेमा का जन्म 16 अक्तूबर 1948 को एक तमिल परिवार में हुआ था। फिलहाल वह भाजपा नेता और मथुरा से पार्टी की सांसद हैं। लता मंगेशकर ने ट्वीट किया है,नमस्कार। आज सबकी प्रिय अभिनेत्री,ड्रीमगर्लऔर बहुत नेक महिला हेमा जी का जन्मदिन है।

हेमाजी आप दीर्घायु हों, यह ईश्व्र से प्रार्थना है। उन्होंनेऐ दिले नादानका यू-ट्यूब लिंक साझा करते हुए लिखा है,हेमा जी के लिये गाया मेरा पसंदीदा गीत आप सभी के लिए। यू-ट्यूब लिंक है... झ्बबदपःययय.लथभबभखच.गथणायकबगझ्?मष्नव्Rघ्Aख्Qझ्कभ्A&छचकबभनचष्लथभबभ.खच शोले ,ड्रीम गर्ल ,द बर्निंग ट्रेन ,सीता और गीता ,सत्ते पे सत्ता ,बागबानआदि फिल्में हेमा के करियर की हिट फिल्मों की सूची में शामिल हैं। हेमा फिल्म जगत के बड़े पुरस्कारों के अलावा भारत के सर्वेच्च नागरिक सम्मान में से एकपद्म श्रीसे भी सम्मानित की जा चुकी हैं।

Tags:    
Share it
Top