Home » मनोरंजन » लंबी बीमारी के बाद हुआ रानी मुखर्जी के पिता का निधन

लंबी बीमारी के बाद हुआ रानी मुखर्जी के पिता का निधन

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:22 Oct 2017 4:52 PM GMT

लंबी बीमारी के बाद हुआ रानी मुखर्जी के पिता का निधन

Share Post

मुंबई। अभिनेत्री रानी मुखर्जी के पिता और फिल्मकार राम मुखर्जी का निधन हो गया। वह 84 साल के थे। लंबे समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। परिवार से करीबी सूत्रों ने बताया कि उनका रक्तचाप तेजी से घट रहा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनका सुबह पांच बजे निधन हो गया।
राम ने 'हम हिन्दुस्तानी' और 'लीडर' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। 'लीडर' फिल्म में दिलीप कुमार और वैजयंती माला की प्रमुख भूमिकाएं थीं। उन्होंने 1996 में रानी की पहली फिल्म 'बियेर फूल' का भी निर्देशन किया था। उनका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share it
Top