menu-search
Tue Apr 23 2024 23:28:16 GMT+0530 (India Standard Time)
Visitors: 35317
सोनम ने अपने दूसरे रेड कार्पेट लुक में जीता लोगों का दिल
Share Post
कान, (भाषा)। अभिनेत्री सोनम कपूर ने कान फिल्म महोत्सव के अपने दूसरे दिन के रेड कार्पेट वॉक में फैशन डिजाइनर वेरा वांग द्वारा तैयार किया गया गाउन पहना। अभिनेत्री इस हल्के क्रीम कलर और हल्के पीले गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। सोनम की बहन रिया ने उनकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, सबसे ज्यादा आकर्षक सोनम अपने सदाबहार अंदाज में। इससे पहले दिन में सोनम अपने पति के क्लोदिंग ब्रांड भाने के ब्लू डेनिम में नजर आईं। अभिनेत्री ने कान महोत्सव के अपने पहले लुक में राल्फ एंड रूसो लहंगा पहना था।
© 2017 - 2018 Copyright Veer Arjun. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire