Home » मनोरंजन » मार्कल-हैरी की शादी बदलाव और उम्मीद का प्रतीकः प्रियंका चोपड़ा

मार्कल-हैरी की शादी बदलाव और उम्मीद का प्रतीकः प्रियंका चोपड़ा

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:20 May 2018 1:47 PM GMT

मार्कल-हैरी की शादी बदलाव और उम्मीद का प्रतीकः प्रियंका चोपड़ा

Share Post

लंदन, (भाषा)। फिल्म अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट डालते हुए अपनी करीबी दोस्त मेगन मार्कल और राजकुमार हैरी की शादी को बदलाव और उम्मीद का मेल बताया। 35 वर्षीय अभिनेत्री कल शाही शादी के समारोह में शामिल हुई थीं। उन्होंने अपनी दोस्त और टीवी सीरिज सूट्स की पूर्व अदाकारा के प्रति अपना भावनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्रता, प्रेम एवं खूबसूरती का प्रतीक बताया। प्रियंका ने लिखा, कई दफा ऐसे पल आते हैं जब समय "हर जाता है ... ऐसा ही आज हुआ .... तुम मेरी दोस्त हो .... विनम्रता, प्रेम एवं खूबसूरती का प्रतीक रही हो। इस शादी से जुड़ा हर फैसला इतिहास में दर्ज होगा, केवल इस वजह से नहीं कि यह तुम्हारी शादी थी बल्कि इसलिए कि यह अद्भुत शादी बदलाव एवं उम्मीद का नाम है। दुनिया को इन दोनों ही चीजों की काफी जरूरत है। अभिनेत्री ने शाही शादी की कुछ तस्वीरें साझा कीं जिनमें मेगन और राजकुमार हैरी के शादी के "ाrक बाद आम जनता के सामने आने के लिए विंडसर कैसल के सेंट जॉर्जस चैपल से बाहर निकलते समय की तस्वीर शामिल है।

प्रियंका ने लिखा, इस बेहतरीन तस्वीर के लिए शुक्रिया। तुम्हारी शादी और प्यार का साक्षी बनकर बहुत खुशी हुई। और भावुक भी हूं। मैं तुम दोनों के लिए हमेशा खुशियों एवं साथ की कामना करती हूं।
प्रियंका ने हल्के नीले रंग का लॉन्ग कोट ड्रेस पहना हुआ था और सिर पर बेहद खूबसूरत हैट लगाया हुआ था।
शाही शादी में शामिल होने वाली दूसरी मशहूर हस्तियों में हॉलीवुड अभिनेता जार्ज क्लूनी और उनकी पत्नी एवं जानी मानी वकील अमाल क्लूनी, टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स, पूर्व फुटबाल खिलाड़ी डेविड बेकहम एवं उनकी पत्नी विक्टोरिया और पॉप गायक एल्टन जॉन आदि थे।
मार्कल और राजकुमार हैरी ने कल विंडसर कैसल स्थित भव्य सेंट जॉर्ज चैपल में शादी की। दोनों ने दुनिया भर से पहुंचे 600 मेहमानों की मौजूदगी में विवाह के वचनों का आदान - प्रदान किया।

Share it
Top