Home » मनोरंजन » सोनम, हर्ष को फिल्में मिली क्योंकि वह उन फिल्मों की सर्वश्रेष्ठ पसंद थेः अनिल कपूर

सोनम, हर्ष को फिल्में मिली क्योंकि वह उन फिल्मों की सर्वश्रेष्ठ पसंद थेः अनिल कपूर

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:8 Jun 2018 2:55 PM GMT

सोनम, हर्ष को फिल्में मिली क्योंकि वह उन फिल्मों की सर्वश्रेष्ठ पसंद थेः अनिल कपूर

Share Post

मुंबई, (भाषा)। अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उनके बच्चे सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर जिस तरह से अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं, वह उससे बेहद खुश हैं। अभिनेता ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि उनके बच्चों को उनके टैलेंट के आधार पर काम मिला न कि इसलिए कि वह अनिल कपूर के बच्चे थे। सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत सांवरिया फिल्म से 2007 में की थी। हर्षवर्धन कपूर ने मिर्जिया और भावेश जोशी में काम किया है। उन्होंने कहा, मैं उन दोनों के बारे में सबसे ज्यादा जो बात पसंद करता हूं कि वह कलाकार हैं और उन्हें कलाकार के रूप में पहचाना जाता है। कपूर नब्बे के दशक के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। भारतीय फिल्म उद्योग में 35 साल के अपने करियर के बारे में अभिनेता का कहना है कि वह एक कलाकार के तौर पर समर्पित थे, इसलिए ही इतनी लंबी पारी खेल पाए। उन्होंने कहा, निरंतरता जरूरी है। इसके अलावा खुद का ख्याल मानसिक और शारीरिक रूप से भी रखना होता है और खतरें भी उ"ाने होते हैं। कुछ दिनों में इस उद्योग में मैं 35 साल पूरे कर लूंगा। मैं सफल रहा है। मैं मानता हूं कि मैं इतना आगे आया हूं तो जरूर मैंने कुछ अच्छा किया होगा।अभिनेता की अगली फिल्म रेस 3 सिनेमाघरों में 15 जून को रिलीज होने जा रही है।

Share it
Top