menu-search
Fri Mar 29 2024 14:27:41 GMT+0530 (India Standard Time)
Visitors: 43873
नए एल्बम पर काम कर रही हैं रिहाना
Share Post
लंदन, (भाषा)। गायिका रिहाना अपने नये एल्बम पर काम कर रही हैं और उन्होंने ग्राहम नॉर्टन शो पर इसकी पुष्टि भी की है। रिहाना अपनी नई फिल्म ओशंस 8 के प्रमोशन के लिए शो पर आयी थीं। नये एल्बम के बारे में सवाल करने पर रिहाना ने नॉर्टन से कहा, फिलहाल मैं स्टूडियो में ही हूं। यह पूछने पर कि क्या एल्बम क्रिसमस से पहले बाजार में आ जाएगा, रिहाना ने नॉर्टन से मजाकिया अंदाज में पूछा कि प्रशंसकों ने यह सवाल करने के लिए उन्हें कितने पैसे दिये हैं। गायिका ने कहा, आपको इंतजार करना होगा।
© 2017 - 2018 Copyright Veer Arjun. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire