Home » मनोरंजन » 'भारत' के लिए प्रियंका ने मांगे 12 करोड़!

'भारत' के लिए प्रियंका ने मांगे 12 करोड़!

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:17 Jun 2018 5:02 PM GMT

भारत के लिए प्रियंका ने मांगे 12 करोड़!

Share Post

नई दिल्ली, (ब्यूरो)। अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको के तीन सीजन्स और अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'बेवॉच' करने के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा वापस भारत का रुख कर रही हैं। जल्द ही प्रियंका फिर एक बार बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी और शुरुआत हो रही है सलमान खास स्टारर फिल्म भारत से। इसके अलावा वह ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म कृष की चौथी कड़ी में भी नजर आ सकती हैं। विदेश में कड़ी मेहनत करके लौटीं प्रियंका अब अपने हर प्रोजेक्ट का चुनाव काफी सोच-समझ के कर रही हैं। खबर है कि कृष-4 के मेकर्स ने प्रियंका चोपड़ा से फीमेल लीड रोल के लिए संपर्क किया था। प्रियंका को पिप्ट पसंद भी आई थी लेकिन वह चाहती हैं उनके किरदार को ऋतिक के किरदार जितना सशक्त और प्रभावी बनाया जाए। अपने नए प्रोजेक्ट्स को काफी जांच-पड़ताल और सोच-विचार के बाद चुन रहीं प्रियंका के बारे में यह भी खबर है कि उन्होंने अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' के लिए 12 करोड़ रुपये फीस मांगी है। इसके बाद प्रियंका सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेज की लिस्ट में दीपिका से बराबरी करते हुए टॉप पर आ जाएंगी। मालूम हो कि दीपिका पादुकोण को फिल्म पद्मावत के लिए 12 करोड़ रुपये मिले थे।

Share it
Top