Home » मनोरंजन » सुनहरे पर्दे पर लौटेंगी पूजा भट्ट, जासूस का किरदार निभाएंगी

सुनहरे पर्दे पर लौटेंगी पूजा भट्ट, जासूस का किरदार निभाएंगी

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:21 Jun 2017 7:35 PM GMT

सुनहरे पर्दे पर लौटेंगी पूजा भट्ट, जासूस का किरदार निभाएंगी

Share Post

नई दिल्ली, (भाषा) अर्थशास्त्राr अभीक बरूआ के अपराध पर आधारित उपन्यास स्त्रसिटी ऑफ डेथ स्त्र् पर बनने वाली एक फिल्म से अभिनेत्री पूजा भट्ट सुनहरे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह इस फिल्म का निर्माण भी करेंगी। जगरनॉट बुक्स ने यह उपन्यास पिछले साल प्रकाशित किया था। पूजा की निर्माण कंपनी फिश आई नेटवर्क ने उपन्यास पर फिल्म बनाने का अधिकार हासिल कर लिया है। सिटी ऑफ डेथ स्त्र् में एक अधेड़ महिला सोहिनी सेन की कहानी है जो नशे की लत की शिकार है। एक संभ्रांत परिवार की एक युवती का जब सिर कटा हुआ शव मिलता है तो सोहिनी को मामले के जांच की जिम्मेदारी दी जाती है। फिल्म निर्माण के अलावा पूजा सोहिनी की मुख्य भूमिका भी निभाएंगी।

Share it
Top