Home » मनोरंजन » अमेरिका रवाना हुईं खुशी कपूर, न्यूयॉर्क फिल्म अकेडमी में करेंगी पढ़ाई

अमेरिका रवाना हुईं खुशी कपूर, न्यूयॉर्क फिल्म अकेडमी में करेंगी पढ़ाई

👤 Veer Arjun | Updated on:11 Sep 2019 4:32 AM GMT

अमेरिका रवाना हुईं खुशी कपूर, न्यूयॉर्क फिल्म अकेडमी में करेंगी पढ़ाई

Share Post

फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर अपनी स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। हालांकि खुशी कपूर ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी की बेटी खुशी कपूर मंगलवार सुबह अमेरिका रवाना हुई। वह न्यूयॉर्क फिल्म अकेडमी में एक्टिंग का कोर्स करेंगी। बोनी कपूर को खुशी के साथ मंगलवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान खुशी काले ट्रैक सूट में थी और बोनी नीले रंग के ट्रैक सूट में थे। खुशी कपूर ट्रैक सूट और चश्मे में सहज दिख रही थीं। दोनों को काफी भावुक देखा गया। खुशी की चाची महीप कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुशी के विदेश जाने की पुष्टी की है। महीप कपूर ने शनाया कपूर के साथ खुशी की फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा कि-'कॉलेज के लिए रवाना। तुम्हारी याद आएगी खुशी। महीप ने आंख मारने वाली इमोजी बनाते हुए आगे लिखा है-'कुछ मत करो, मैंने भी नहीं किया।'

Share it
Top