Home » मनोरंजन » परिणिति चोपड़ा ने अपने जीजू निक को बताया सिद्धार्थ मल्होत्रा से अच्छा डांसर

परिणिति चोपड़ा ने अपने जीजू निक को बताया सिद्धार्थ मल्होत्रा से अच्छा डांसर

👤 Veer Arjun | Updated on:14 Oct 2019 9:08 AM GMT

परिणिति चोपड़ा ने अपने जीजू निक को बताया सिद्धार्थ मल्होत्रा से अच्छा डांसर

Share Post

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा हमेशा सोशल मीडिया पर निक जोनस की तस्वीरें या वीडियो शेयर करती रहती है। वहीं अब प्रियंका की बहन अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा ने अपने जीजू निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें निक पंजाबी गाने पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। परिणिति ने लिखा-'असल में निक ने सिद्धार्थ से भी अच्छा डांस किया है!'

प्रियंका ने फिल्म' स्काई इस पिंक' के प्रमोशन के दौरान अपने और निक के पर्सनल लाइफ की कई बाते शेयर की थी, जिसमें प्रियंका ने बताया था कि निक को पंजाबी गाने बहुत पसंद है। निक जोनस इस वीडियो में साली परणिति चोपड़ा और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के पंजाबी सांग 'खड़के ग्लासी' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। निक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। परिणित चोपड़ा और निक जोनस की जीजा-साली जोड़ी खूब पसंद की जाती है। निक जोनस जल्द ही हॉलीवुड की फिल्म 'मिडवे' में नजर आएंगे। इस फिल्म में निक का फर्स्ट लुक और ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। यह फिल्म 8 नवंबर को भारत में रिलीज होगी। वहीं परिणिति चोपड़ा जल्द ही सायना नेहवाल की बायोपिक में नजर आयेंगी। एजेंसी हिस

Share it
Top